छत्तीसगढ़

आपदा पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Nil dhankar
1 Oct 2025 2:49 PM IST
आपदा पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
x

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार के लिए 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया है। उन्होंने मृतक के वैध वारिसान के बैंक खाते में उक्त राशि जमा कराने के निर्देश सम्बंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी को दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील टुंडरा अंतर्गत ग्राम खपराडीह निवासी संतराम पटेल पिता नरसिंह की तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6-4 के प्रावधान के अनुसार मृतक के निकटतम वैध वारिसान पत्नी उर्मिला बाई पति संतराम पटेल को 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है।

Next Story
null