
बलौदाबाजार। प्राकृतिक आपदा से मृत व्यक्ति के निकट परिजन के लिए 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर दीपक सोनी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत स्वीकृति प्रदान की हैं।
जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परिजन सुनीता बाई पति गंगा प्रसाद , निवासी ग्राम बेल्हा, तहसील पलारी के पुत्र आशीष का बिच्छू काटने से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।
वित्तीय साक्षरता एवं साइबर जागरूकता सेमिनार जिला ऑडिटोरियम में आज
ई -सतर्कता अंतर्गत डिजिटल लेनदेन एवं साइबर जागरूकता सेमिनार का आयोजन सोमवार क़ो प्रातः 11 बजे से जिला ऑडिटोरियम बलौदाबाजार में किया जाएगा। कार्यक्रम में कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, सी ई ओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल शामिल शामिल होंगे।
ई- सतर्कता अंतर्गत वित्तीय लेनदेन व सायबर जागरूकता कार्यक्रम में वित्तीय लेनदेन, निवेश जोखिम व सायबर जागरूकता से समबंधित महत्वपूर्ण जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी। इनमे संस्थापक और सीईओ सायबरऑप्स मुकेश चौधरी,सीनियर साइबर सिक्योरिटी एसोसिएट्स पुष्पराज वर्मा, वित्तीय साक्षरता परियोजना के राज्य निदेशक हितेश मिश्रा, एसबीआई से वित्तीय साक्षरता और परामर्शदाता एमएस देशकर एवं साइबर सेल प्रभारी बलौदाबाजार निरीक्षक प्रणाली वैद्य शामिल हैं।इसमें सरपंच, सचिव, स्व सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहेंगे।





