छत्तीसगढ़

नुआखाई जोहार उत्सव में वित्तमंत्री ओपी चौधरी हुए शामिल

Shantanu Roy
28 Aug 2025 8:07 PM IST
नुआखाई जोहार उत्सव में वित्तमंत्री ओपी चौधरी हुए शामिल
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज नुआखाई जोहार का पर्व बड़े हर्षोल्लास और परंपरागत उत्साह के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी सरिया विकासखंड के मोहदी पहुंचे और यहां आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि नुआखाई पर्व सिर्फ़ फसल के प्रति आभार प्रकट करने का अवसर ही नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और सामूहिकता का प्रतीक भी है। कार्यक्रम में ग्रामीणों और बच्चों की सहभागिता विशेष रूप से देखने को मिली। बच्चों के उत्साह, ऊर्जा और आत्मीय स्नेह ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया।


मंत्री चौधरी ने मां अन्नपूर्णा के प्रति आस्था प्रकट करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है और यहां के किसान पूरे समर्पण के साथ धरती माता से अन्न उपजाते हैं। नुआखाई पर्व हमें यही संदेश देता है कि हम प्रकृति और अन्नदाता का सम्मान करें। मंत्री चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार किसानों और ग्रामीणों की बेहतरी के लिए लगातार योजनाएं चला रही है। ऐसे पर्व हमें समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने का अवसर देते हैं। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों और अतिथियों को नुआखाई की शुभकामनाएं दीं और कहा कि मां अन्नपूर्णा की असीम कृपा से हर घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे।
Tagsनुआखाई जोहारOP चौधरीवित्त मंत्रीसरिया मोहदीकृषि पर्वमां अन्नपूर्णाछत्तीसगढ़ संस्कृतिखुशहालीग्रामीण उत्सवकृषि परंपराNuakhai festivalFinance Minister OP ChoudharySariya MohadiAnnapurnaChhattisgarh cultureprosperityharvest festivalfarmers celebrationrural traditionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh crimechhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story