छत्तीसगढ़
पुलिस का बड़ा ऑपरेशन निश्चय: 5 जिलों में छापेमारी, 100 आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
28 Aug 2025 7:39 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर रेंज पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए मंगलवार को तड़के सुबह ऑपरेशन “NISCHAY” (Narcotics, Investigation, Suppression, Control, Halt, Action for Youth & Society) चलाया। इस अभियान का उद्देश्य नारकोटिक्स पर नियंत्रण, अपराधों की रोकथाम और युवाओं व समाज को सुरक्षित भविष्य देना है। पुलिस ने सुबह 4 बजे से ही एक साथ 5 जिलों में 250 से अधिक ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान NDPS, आबकारी और आर्म्स एक्ट के तहत कुल 100 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 31 फरार आरोपियों को वारंट तामिली के तहत पकड़ा गया और 140 से अधिक लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
जब्ती की बड़ी कार्रवाई
इस विशेष अभियान के दौरान भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, अवैध शराब और हथियार जब्त किए गए।
गांजा : 16.042 किलो
हेरोइन : 13.06 ग्राम
नशीली दवाइयाँ : 842 ट्रामाडोल कैप्सूल, 100 नाइट्रो टैबलेट, 90 इंजेक्शन
अवैध शराब : 70.4 लीटर देशी और महुआ शराब
हथियार : 10 से अधिक धारदार चाकू
अन्य : 5 मोबाइल, 1 स्कूटी
जिलावार कार्रवाई
धमतरी पुलिस
43 स्थानों पर दबिश
16 गिरफ्तार (NDPS-12, आबकारी-3, आर्म्स-1)
4 वारंट तामिली (2 गिरफ्तारी वारंट, 2 स्थायी वारंट)
50 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
31 संदिग्धों की परेड कराई गई और उन्हें नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
रायपुर पुलिस
70 स्थानों पर दबिश
24 गिरफ्तार (NDPS-10, आबकारी-6, आर्म्स-8)
4 वारंट तामिली (सभी NDPS मामलों से जुड़े फरार आरोपी)
35 से अधिक व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस
44 स्थानों पर दबिश
27 गिरफ्तार (NDPS-24, आबकारी-3)
23 वारंट तामिली (9 स्थायी, 14 गिरफ्तारी)
10 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।
महासमुंद पुलिस
61 स्थानों पर दबिश
22 गिरफ्तार (NDPS-17, आबकारी-5)
18 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।
गरियाबंद पुलिस
55 स्थानों पर दबिश
11 गिरफ्तार (NDPS-7, आबकारी-3, आर्म्स-1)।
कुल परिणाम (Overall Impact)
कुल दबिश : 203 स्थान
गिरफ्तारी : 100 आरोपी (NDPS-70, आबकारी-20, आर्म्स-10)
वारंट तामिली : 31 आरोपी (18 गिरफ्तारी वारंट, 13 स्थायी वारंट, सभी NDPS प्रकरणों से जुड़े फरार आरोपी)
प्रतिबंधात्मक कार्यवाही : 113 व्यक्तियों पर कार्रवाई
ऑपरेशन का प्रभाव
इस बड़े अभियान में 1600 से अधिक पुलिसकर्मी और 143 टीमें शामिल थीं। तड़के सुबह की गई इस कार्रवाई से गली-मोहल्लों और छोटी दुकानों के जरिए नशे का व्यापार करने वाले छोटे पैडलर्स पर भी सीधी चोट पहुंची है। रायपुर रेंज पुलिस ने हाल ही में NDPS के अंतर्राज्यीय नेटवर्क पर लगातार प्रहार किया है और कई बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस का संदेश
रायपुर रेंज पुलिस ने साफ कहा है कि ऑपरेशन “निश्चय” केवल एक दिन का अभियान नहीं है, बल्कि नशे और अपराध के खिलाफ लगातार चलने वाला आंदोलन है। इसका मुख्य उद्देश्य- अपराधियों और तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना, अंतरजिला और अंतर्राज्यीय नेटवर्क को ध्वस्त करना, और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालकर समाज को सुरक्षित भविष्य देना है।
Tagsरायपुर रेंज पुलिसRaipur Range Policeऑपरेशन निश्चयOperation NischayNDPS एक्ट गिरफ्तारीNDPS Act arrestगांजा जब्तीganja seizureहेरोइन जब्तheroin seizedनशीली दवाइयाँnarcotic drugsआबकारी एक्टexcise actआर्म्स एक्टarms actफरार आरोपी वारंटabsconding accused warrantपुलिस छापेमारीpolice raidनशा मुक्ति शपथanti-drug pledgeतस्करी नेटवर्कsmuggling networkप्रतिबंधात्मक कार्यवाहीpreventive actionछत्तीसगढ़ पुलिस अभियानChhattisgarh Police campaignछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh crimechhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





