छत्तीसगढ़
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
Shantanu Roy
26 Jun 2025 10:43 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित निवास पर पहुंचे और प्रदेश के माटीपुत्र, प्रख्यात हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मंत्री ओपी चौधरी ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत कवि के योगदान को याद करते हुए कहा "डॉ. सुरेंद्र दुबे छत्तीसगढ़ की उस धरोहर का नाम हैं।
छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र, पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे जी के रायपुर निवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दीं। pic.twitter.com/BuCRLacQ2C
— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) June 26, 2025
जिन्होंने अपने शब्दों और व्यंग्य से लोगों के जीवन में हँसी और आशा का संचार किया। उनका निधन साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।" उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. दुबे जी ने छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति को देश-विदेश के मंचों पर गौरव प्रदान किया, और उनका योगदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। गौरतलब है कि पद्मश्री से सम्मानित डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन शनिवार को रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (ACI) में हुआ था। उनके निधन से छत्तीसगढ़ समेत पूरे साहित्य जगत में शोक की लहर है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





