छत्तीसगढ़
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रमशिला नाग से की मुलाकात, दी हार्दिक शुभकामनाएं
Shantanu Roy
17 May 2025 10:34 PM IST

x
छग
Dantewada. दंतेवाड़ा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर 9वां स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाशाली छात्रा रमशिला नाग से मिले। इस मौके पर उन्होंने रमशिला को उसकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। छात्रा की सफलता को जिले के लिए गर्व का विषय बताते हुए मंत्री चौधरी ने कहा कि रमशिला जैसी बेटियाँ आज समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बन रही हैं।
मेरे लिये भी आत्मिक संतुष्टि और गर्व का पल — “छू लो आसमान…”
— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) May 17, 2025
आज दंतेवाड़ा की प्रतिभाशाली बिटिया रमशिला नाग से मुलाकात कर अत्यंत हर्ष हुआ, जिन्होंने छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा में राज्य स्तर पर प्रवीण सूची में 9वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्हें… pic.twitter.com/l6WXm4uRxX
उन्होंने रमशिला के शिक्षकों और माता-पिता से भी आत्मीय मुलाकात की और उनकी भूमिका को सराहते हुए आभार प्रकट किया। वित्त मंत्री ने इस अवसर को अपने लिए भी आत्मिक संतुष्टि और गर्व का पल बताया और कहा कि यह अनुभव प्रेरणादायक और सदैव स्मरणीय रहेगा। छात्रा रमशिला नाग ने प्रदेश में शीर्ष 10 में स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, स्कूल और जिले का नाम रोशन किया, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण और लगन का आदर्श भी प्रस्तुत किया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





