छत्तीसगढ़
वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया जलाशयों, ऑक्सीजोन और नालंदा परिसर का निरीक्षण
Shantanu Roy
22 Jun 2025 12:28 AM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। राज्य के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने शनिवार को रायगढ़ जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण अभियान में उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की कई महत्त्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की और आमजन की मांगों को प्राथमिकता देने के संकेत दिए।
नालंदा परिसर और ऑक्सीजोन का निरीक्षण
वित्त मंत्री ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण करते हुए कार्य की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ऑक्सीजोन परियोजना का निरीक्षण किया, जहां प्लांटेशन, ओपन एयर जिम, कम्युनिटी स्पेस और सड़क निर्माण की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने सड़क कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण करने पर बल दिया। मंत्री चौधरी ने पटेलपाली सब्जी मंडी का भी दौरा किया, जहां उन्होंने शेष बचे शेड निर्माण और जल निकासी व्यवस्था को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए।
ग्रामीण इलाकों के जलाशयों का निरीक्षण और आदेश
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बड़े हल्दी गांव के जलाशय में ग्रामीणों द्वारा डेम पर रैंप निर्माण की मांग पर तत्काल कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोड़ेकेला जलाशय, बाघाडोला, मंशाटार और सिंहा जलाशयों का भी निरीक्षण किया और वहां जीर्णोद्धार, गेट, हेड स्लूज़, वेस्ट वेयर और नहर लाईनिंग की स्थिति की समीक्षा की। ग्रामीणों द्वारा जल भराव क्षमता बढ़ाने, बिजली पोल शिफ्टिंग, मुरूम डलवाने और नहरों से जलाशयों को जोड़ने जैसी मांगों पर वित्त मंत्री ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही कर समाधान देने के निर्देश दिए।
उपस्थित जनप्रतिनिधि और अधिकारी
निरीक्षण के दौरान नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, सीईओ जितेंद्र यादव, एसडीएम महेश शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगर निगम, जल संसाधन विभाग, लोक निर्माण विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। वित्त मंत्री ने बड़े हल्दी, बासनपाली, सिंहा, बाघाडोला, सोड़ेकेला और मंशाटार जलाशयों को केलो डेम की नहरों से जोड़ने की संभावनाएं तलाशने का आदेश भी दिया, जिससे वर्षा के पूर्व जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
Tagsओपी चौधरीरायगढ़ निरीक्षणजलाशय विकासनालंदा परिसरऑक्सीजोन रायगढ़सब्जी मंडी निर्माणरायगढ़ विकास कार्यकेलो डेमRaigarh inspectionOP ChoudharyNalanda campusOxizone Raigarhvegetable market developmentwater reservoir surveyKelo Dam connectivityChhattisgarh newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





