छत्तीसगढ़

मां की लाश के पास रेलवे ट्रैक पर बिलखता रहा मासूम, वीडियो आया सामने

Shantanu Roy
21 Jun 2025 10:18 PM IST
मां की लाश के पास रेलवे ट्रैक पर बिलखता रहा मासूम, वीडियो आया सामने
x
छग
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक महिला ने खुदकुशी कर ली। महिला ने अपने एक साल के बच्चे को साथ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। हैरानी की बात रही कि इस घटना में बच्चे को कुछ नहीं हुआ। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। बच्चा मां की मौत के बाद रेलवे ट्रैक पर शव के पास बैठा रोता रहा। यह घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। अकलतरा थाना प्रभारी मणिकांत पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर महिला की लाश मिली थी। ये लाश कल्याणपुर और कोटमीसोनार स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर थी। स्थानीय लोगों वहीं एक बच्चे के रोने की आवाज भी सुनी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में पुलिस ने ​महिला के सुसाइड से मौत की आशंका जताई है।


पुलिस ने देखा कि, महिला की मौत हो गई लेकिन एक साल के बच्चे को खरोंच तक नहीं आई। बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। इसके बाद पुलिस बच्चे को अकलतरा अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे को कोई चोट नहीं लगी है। इसके बाद पुलिस ने महिला और बच्चे की पहचान के लिए बच्चे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। जांच में पता चला कि महिला गांव दर्री टांड़ की रहने वाली शिवकुमारी नायक है। पुलिस ने महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की आगे जांच शुरू की। परिजनों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि महिला की पहले भी शादी हो चुकी थी। पहले पति से उसके दो बच्चे हैं। दूसरी शादी उसने मंतराम नायक से की थी, जिससे यह छोटा बच्चा है।

दोनों कुछ दिन पहले ही दिल्ली से घर लौटे थे। महिला का उसके पति मंतराम के साथ विवाद हुआ था। विवाद के बाद महिला अपने एक साल के बच्चे को साथ लेकर घर से निकल गई। कल्याणपुर और कोटमीसोनार स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर पहुंची और बच्चे के साथ ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। जबकि बच्चा बाल-बाल बच गया। बच्चे को अकलतरा सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय उसका पति घर पर नहीं था। इधर, जब घरवालों को जब यह पता चला कि शिवकुमारी और उसका बच्चा घर पर नहीं है तो उन्होंने दोनों को रातभर तलाश की। वहीं अकलतरा थाना की पुलिस से परिजनों को महिला की मौत की जानकारी मिली। हालांकि, पति-पत्नी के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
Tagsमहिला आत्महत्यामासूम बचारेलवे ट्रैक हादसापारिवारिक विवादअकलतरा थानाशिवकुमारी नायकजांजगीर-चांपाखुदकुशी मामलाट्रेन हादसामहिला की मौतWoman SuicideChild SurvivesRailway Track IncidentFamily DisputeAkaltara PoliceShivkumari NayakJanjgir-ChampaSuicide CaseTrain AccidentWoman Deathछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story