छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रवेश का अंतिम चरण शुरू

Tulsi Rao
4 Sept 2026 7:49 AM IST
छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रवेश का अंतिम चरण शुरू
x

कवर्धा। सत्र 2026-27 में तकनीकी शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया निर्धारित की गई है। इसी के तहत छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कबीरधाम में संचालित डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

संस्था में बीटेक डिग्री पाठ्यक्रम के अंतर्गत डेटा साइंस और वीएलएसआई में 60-60 सीटें उपलब्ध हैं। इसके अलावा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन में 30-30 सीटें निर्धारित हैं। वहीं कॉस्ट्यूम डिजाइन एवं ड्रेस मेकिंग पाठ्यक्रम में 60 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

डिप्लोमा और लेटरल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम चरण का ऑनलाइन पंजीयन 3 सितंबर से 6 सितंबर 2026 तक किया जा सकेगा। जबकि बीटेक और लेटरल पाठ्यक्रमों के लिए अंतिम चरण की पंजीयन प्रक्रिया 5 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक चलेगी।

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन कर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए विद्यार्थी मोबाइल नंबर 9981373136 और 8770935274 पर संपर्क कर सकते हैं।

संस्था ने तकनीकी शिक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।

Next Story