छत्तीसगढ़

लोधी चौक के 5 दुकानों में मिली गंदगी, जुर्माने की कार्रवाई

Nil dhankar
24 July 2026 3:48 PM IST
लोधी चौक के 5 दुकानों में मिली गंदगी, जुर्माने की कार्रवाई
x

रायपुर। नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वच्छता से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन क्रमांक 3 क्षेत्र अंतर्गत लोधीपारा चौक वीरांगना अवन्ति बाई लोधी चौक से क्रिस्टल आर्केड तक 5 दुकानों की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।

स्वच्छता व्यवस्था के औचक निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मिला, जिसे तत्काल जप्त कर लिया गया, दुकानों में डस्टबिन नहीं मिले एवं गन्दगी पायी गयी. इस पर प्राप्त जनशिकायत स्थल पर पूरी तरह सही मिलने पर जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह के निर्देश पर जोन 3 जोन स्वास्थ्य अधिकारी पूरन कुमार ताण्डी द्वारा स्थल पर पंजाबस तड़का एवं रोल्स मानिया पर 5-5 हजार रूपये, कृष्णा स्वीट्स पर 3 हजार रूपये, मोहित खत्री पर 1500 रूपये, प्रशांत तिवारी अमृततुल्य चाय पर 500 रूपये का तत्काल ई चालान करने की कार्रवाई सम्बंधित दुकानों के संचालकों को भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी चेतावनी देते हुए स्वच्छता दीदियों की स्थल पर उपस्थिति में की गयी और प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर नगर निगम जोन क्रमांक 3 स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्वरित निदान किया गया।

Next Story