छत्तीसगढ़

होटल के सामने गाड़ी पार्क करने के विरोध पर मारपीट, पुलिस ने 4 लोगों को बनाया आरोपी

Nil dhankar
9 July 2025 4:46 PM IST
होटल के सामने गाड़ी पार्क करने के विरोध पर मारपीट, पुलिस ने 4 लोगों को बनाया आरोपी
x
छग

अंबिकापुर। शहर के व्यस्त गांधी चौक इलाके में दिनदहाड़े एक होटल संचालक के साथ मारपीट की घटना से सनसनी फैल गई। विवाद की शुरुआत होटल के सामने गाड़ी पार्क करने को लेकर हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे शहर में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

बता दें कि घटना होटल वेलकम के सामने घटी, जो गांधी चौक के पास स्थित है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी पार्क करने को लेकर कुछ लोगों ने होटल संचालक से पहले बहस की और फिर उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

शहरवासियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं दिनदहाड़े हो रही हैं, जिससे साफ है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अब यह देखना होगा कि पुलिस कार्रवाई कितनी तेज़ और प्रभावी होती है।

Next Story
null