छत्तीसगढ़

चखना सेंटर में जमकर मारपीट, दो गुट भिड़े

Nilmani Pal
2 March 2026 4:19 PM IST
चखना सेंटर में जमकर मारपीट, दो गुट भिड़े
x

कोरबा। होली इवेंट के दौरान दो गुटों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। यह घटना दादर स्थित शराब दुकान के चखना सेंटर में हुई। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। घटना मानिकपुरी पुलिस चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, मानिकपुर इलाके के एक भवन में होली इवेंट आयोजित था। कार्यक्रम के दौरान दो गुटों के युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बहस के बाद एक गुट के युवक शराब पीने दादर स्थित शराब दुकान पहुंचे।

यहां दूसरा गुट भी पहुंच गया। इसके बाद दोनों गुटों के बीच फिर से विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान कुछ युवकों ने एक घायल के सिर पर शराब की खाली बोतल से हमला किया। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं।

मारपीट की घटना चखना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। किसी ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मानिकपुर चौकी पुलिस वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है। होली पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने विशेष अभियान चला रही है। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत हाल ही में 67 गिरफ्तारी वारंटी और 30 स्थायी वारंटी सहित कुल 97 वारंटियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।


Next Story
null