छत्तीसगढ़

मौदहापारा में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद, वीडियो वायरल

Nil dhankar
23 Jan 2026 1:09 PM IST
मौदहापारा में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद, वीडियो वायरल
x

रायपुर। राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना इलाके में बीती रात दो पक्षों में आपसी विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प और मारपीट की वारदात को अंजाम दिया गया।

मामले में जानकारी देते हुए मौदहापारा थाना प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ था इसके बाद दो युवकों पर धारदार हथियार से वार किया गया इस विवाद में पीड़ित पक्ष की तरफ से चार युवक घायल हुए थे जिसमें अफताब उर्फ आवेश वसीम सोहेल उर्फ समर और आयान शामिल है।

देर रात मौदहापारा थाना में दोनों पक्षों को लेकर काफी बहस बाजी और तनातनी की स्थिति बनी हुई थी इसके बाद मौदहापारा थाना स्टाफ के द्वारा एक पक्षी शिकायत दर्ज किया गया और चारों घायल युवकों को मुलायजा इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था।



Next Story
null