महिला किराएदार ने मकान मालकिन पर किया जानलेवा हमला, FIR दर्ज

रायगढ़। किराए मांगने पर महिला किराएदार ने मकान मालकिन की पिटाई कर दी। जब मकान मालकिन के बेटे ने बीच-बचाव किया, तो महिला के पति ने उसकी भी धुनाई कर दी। दोनों पक्षों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम चिराईपानी में रहने वाली सीमा बाई चौहान (40) अपने बेटा-बहू के साथ रहती है। उनका घर नजूल जमीन पर बना हुआ है और उसमें वह तीन अलग-अलग मकान का निर्माण कर दो को किराए पर देकर अपना और परिवार को पालन पोषण करती है। एक मकान खाली है और दूसरे मकान को बबीता देवी को 5 हजार रुपए माह का किराए में दी गई। बबीता अपने पति और बच्चों के साथ रहती है। वह पिछले करीब 6 माह से किराया नहीं दे रही है। ऐसे में सोमवार को सीमा ने उसे किराए नहीं देने पर मकान खाली करने की बात कही।
गुस्साई किराएदार ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मकान मालकिन से मारपीट करने लगी। शोर शराबा सुनकर जब सीमा का बेटा संदीप पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा। तभी बबीता का पति जितेन्द्र पाल गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगा। मारपीट से सीमा के कमर और हाथ में और संदीप के दोनों हाथ में गंभीर चोट आई है। इधर, मौके पर पहुंचे आसपास रहने वाले लोगों ने बीच-बचाव किया। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।





