छत्तीसगढ़

पीलिया से मोवा निवासी महिला अधिकारी की मौत

Nil dhankar
3 Feb 2026 1:19 PM IST
पीलिया से मोवा निवासी महिला अधिकारी की मौत
x

रायपुर। CGPSC 2018 की टॉपर व वित्त विभाग की अफसर अनिता सोनी की बीमारी से मौत हो गई है। अनिता एमबीए की पढ़ाई के लिए फरिदाबाद गई थी। पीलिया से पीड़ित होने के बाद प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थी। इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई।

वित्त अधिकारी अनिता सोनी विभाग से अनुमति मिलने के बाद एमबीए की पढ़ाई करने के लिए फरिदाबाद गई थी। इसी दौरान उनको पीलिया हो गया। पीलिया के इलाज के लिए फरिदाबाद के प्राइवेट अस्पताल फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बीमारी बढ़ती ही गई। बीते 50 दिनों तक वह आईसीयू में भर्ती रही। मल्टी आर्गन फैल्युअर के चलते शनिवार रात दो बजे उनका निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में शोक की लहर दौड़ गई।

पिता: उनके पिता सुरेश सोनी व मा शांति सोनी हैं। अनिता रायपुर के मोवा इलाके की रहने वाली है। ​पीएससी सलेक्ट होने से पहले अनिता छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन (राज्य नागरिक आपूर्ति निगम) में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात थीं। उन्होंने अपनी इस नौकरी की जिम्मेदारियों को निभाते हुए ही पीएससी की तैयारी की और टॉप किया।

Next Story