मनोरंजन

Dhurandhar 2 Teaser: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का टीजर रिलीज, डायलॉग ने मचाया बवाल

jantaserishta.com
3 Feb 2026 12:34 PM IST
Dhurandhar 2 Teaser: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का टीजर रिलीज, डायलॉग ने मचाया बवाल
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: फाइनली! इंतजार की घड़ी खत्म हुई...धुरंधर 2 का मचअवेटेड टीजर रिलीज हो गया है. पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़े. वर्ल्डवाइड ये फिल्म 1300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी हैं. हाल ही में इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया. यहां पर भी धुरंधर ने धाक जमाई है. पाकिस्तान में ये फिल्म ट्रेंड कर रही है. मूवी को लेकर बने जबरदस्त माहौल के बीच मेकर्स ने फैंस को सेकंड पार्ट के 'टीजर' की ट्रीट दी है.
धुरंधर 2 का टीजर 12:12 पर रिलीज किया गया है. जो कि आते ही फैंस के बीच वायरल हो चुका है. पूरे इंटरनेट पर बस धुरंधर 2 के टीजर की ही चर्चा हो रही है. हालांकि फैंस थोड़े निराश भी हैं, क्योंकि टीजर में उन्हें कुछ नया देखने को नहीं मिला है. बस इक्का-दुक्का सीन्स अलग हैं. टीजर में पहले पार्ट पर खत्म हुई कहानी की झलक दिखी है. शेर-ए-बलोच रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) को मौत के घाट उतारने के बाद कैसे हमजा (रणवीर सिंह) ल्यारी पर अपनी हुकूमत चलाता है, कैसे जसकीरत सिंह रंगी का हमजा के रोल में ट्रांसफॉर्मेशन हुआ.. . सेकंड पार्ट में पूरी कहानी खुलेगी. टीजर का हर सीन अपनी छाप छोड़ता है. भरपूर एक्शन का डोज दिया गया है. इसे देखने के बाद फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. मूवी 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी.
धुरंधर 2 में हमजा के पाकिस्तान में सीक्रेट मिशन पर फोकस होगा. उसकी असली पहचान का पता चलेगा. कौन है जसकीरत सिंह रंगी? अजय सान्याल (आर माधवन) ने क्यों और कैसे उसे हमजा बनाकर पाकिस्तान में बड़े मिशन के लिए भेजा गया? फिल्म के सेकंड पार्ट में इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे. धुरंधर 2 को लेकर अभी तक इसकी स्टाराकास्ट के जितने भी इंटरव्यूज सामने आए हैं सभी में दावा है कि फिल्म का सेकंट पार्ट 50 गुना ज्यादा रोमांचक और एक्शन से लबरेज होने वाला है. राकेश बेदी, आर माधवन, रणवीर सिंह का रोल धुरंधर 2 में पहले पार्ट से ज्यादा स्ट्रॉन्ग होगा. पहले पार्ट में अक्षय खन्ना स्टार बने. रहमान डकैत के रोल में जो उन्होंने काम किया, उसकी जबरदस्त तारीफ हुई है. आलम ये हुआ कि लीड हीरो रणवीर से ज्यादा अक्षय की चर्चा हुई. वो इंटरनेट सेंसेशन बने.
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर के पहले पार्ट में बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाई है. फिल्म 59 दिन बाद भी लोगों के बीच छाई हुई है. मूवी का इंडिया नेट कलेक्शन 893 करोड़ के करीब है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1353 करोड़ कमाए हैं. रणवीर के करियर की ये सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. मूवी में दानिश पोदार, राकेश बेदी, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन भी अहम रोल में हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story