छत्तीसगढ़

महिला लेक्चरर से 48 लाख की ठगी, फेसबुक के जरिए शातिर ने लगाया चूना

Nil dhankar
3 May 2026 6:00 PM IST
महिला लेक्चरर से 48 लाख की ठगी, फेसबुक के जरिए शातिर ने लगाया चूना
x

सूरजपुर। जिले से साइबर फ्रॉड का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला लेक्चरर को ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर भारी मुनाफे का लालच देकर करीब 48 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पढ़े-लिखे और जागरूक वर्ग को भी निशाना बनाने वाले साइबर अपराधियों की यह करतूत एक बार फिर चेतावनी देती है कि डिजिटल ठग कितने चालाक और सक्रिय हैं।

बिश्रामपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली राजेश्री नारायण, जो एक सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं, को फेसबुक पर ट्रेडिंग से जुड़े मैसेज प्राप्त हुए। ठगों ने बेहतर और अधिक मुनाफे का आश्वासन देकर उनका विश्वास जीता और उन्हें अपने जाल में फंसा लिया।

साइबर ठगों ने राजेश्री को विभिन्न खातों में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और RTGS के माध्यम से रकम भेजने के लिए कहा। धीरे-धीरे करके कुल 48 लाख रुपये उनके खातों में जमा कराए गए। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि ठगों ने योजनाबद्ध तरीके से फर्जी लिंक, कॉल और चैट के जरिए पीड़िता को भ्रमित किया।

Next Story