छत्तीसगढ़

महिला HR की मौत, दुर्ग नेशनल हाइवे में बड़ा हादसा

Nil dhankar
22 Nov 2025 12:17 PM IST
महिला HR की मौत, दुर्ग नेशनल हाइवे में बड़ा हादसा
x
छग

दुर्ग. जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. नेशनल हाइवे 53 पर स्थित भिलाई पावर हाउस ओवरब्रिज के पास ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई. मृतिका का नाम साक्षी द्विवेदी (28 साल) है, जो राजनांदगांव में एबिस प्लांट में एचआर एग्जीक्यूटिव थी. घटना छावनी थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक, साक्षी आज छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से पावर हाउस स्टेशन उतरी थी. इसके बाद वह बाइक पर बैठकर अपने पिता के साथ मायके जा रही थी. पावर हाउस ओवरब्रिज के नीचे उतरते ही पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पिता दूर जा गिरे. वहीं सड़क पर गिरी साक्षी को ट्रेलर ने चपेट में ले लिया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Next Story
null