छत्तीसगढ़

फिनायल पीकर महिला पार्षद ने की खुदकुशी करने की कोशिश

Nilmani Pal
12 March 2026 5:25 PM IST
फिनायल पीकर महिला पार्षद ने की खुदकुशी करने की कोशिश
x
छग

रायगढ़। नगर निगम वार्ड क्रमांक दो क़ी महिला पार्षद नेहा देवांगन की सुसाइड की कोशिश से हड़कंप मच गया है। उन्होंने घर में रखे फिनायल का सेवन कर लिया है। नेहा देवांगन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल दाखिल कराया गया था, हालांकि उपचार के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इस पूरे मामले को लेकर सूत्रों ने बताया है कि, नेहा देवांगन ने यह कदम पारिवारिक विवाद के चलते उठाया है। बहरहाल मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। जल्द ही नेहा और उनके परिजनों से पुलिस इस प्रकरण पर पूछताछ कर सकती है। बता दें कि, नेहा देवांगन रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 2 की पार्षद हैं। वह भाजपा संगठन में भी सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story
null