छत्तीसगढ़

शादीशुदा महिला से प्यार फिर कटर से हमला, ICU में एडमिट है पीड़िता

Nil dhankar
16 Feb 2026 3:30 PM IST
शादीशुदा महिला से प्यार फिर कटर से हमला, ICU में एडमिट है पीड़िता
x

दुर्ग। जिले के नेवई थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार और लंबे समय से पीछा करने के मामले में युवती पर कटर से जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। आरोपी युवक पिछले करीब छह सालों से युवती को परेशान कर रहा था। शादी के बाद भी वह बातचीत करने का दबाव बनाता रहा।

पीड़िता शादी के बाद रायपुर में अपने पति के साथ रह रही है। उसकी शादी वर्ष 2023 में रायपुर निवासी आशीष नवरंगे से हुई है। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर वह अपने पिता के घर शिवपारा स्टेशन मरोदा, नेवई आई थी। घटना 15 फरवरी की शाम करीब 5 बजे की है। युवती बैकुंठधाम मंदिर में पूजा-पाठ कर घर लौट रही थी। इसी दौरान इंदा चौक के पास एक गली में पीछा कर रहा युवक टॉयलेट उसे रोककर बात करने लगा। युवती के मना करने पर आरोपी ने धमकी देते हुए कटर से हमला कर दिया।

हमले में युवती की गर्दन, दाहिने हाथ की कलाई, गाल और पसली के पास गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता की बहन के अनुसार उसके शरीर पर करीब 60 टांके लगे हैं। हालत गंभीर होने के कारण उसे ICU में भर्ती कराया गया है।

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर युवती की जान बचाई। पीड़िता ने बताया कि यदि वह झुककर खुद को नहीं बचाती तो आरोपी उसकी हत्या कर देता। पीड़िता की छोटी बहन मनीषा ने बताया कि आरोपी सिरफिरा किस्म का है और लंबे समय से एकतरफा प्यार में परेशान कर रहा था। उसने पहले भी परिवार को धमकियां दी थीं। आरोपी ने पीड़िता के पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। कई बार घर के पास आकर भी डराने की कोशिश की गई।


Next Story
null