छत्तीसगढ़
फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट: गुणवत्ता सर्वाेच्च प्राथमिकता: CEO चंद्राकर
Shantanu Roy
2 Jan 2026 11:22 PM IST

x
छग
Gariaband. गरियाबंद। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत ग्रामीण स्वच्छता को सुदृढ़ करने हेतु निर्माणाधीन संरचनाओं का निरीक्षण करने जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर आज डोंगीगांव पहुंचे। उन्होंने फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट सहित विभिन्न विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण कर प्रगति एवं गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया। सीईओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता मिशन के तहत निर्मित सभी परिसंपत्तियों का संचालन दीर्घकालिक उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि एफएसटीपी प्लांट का सुचारू संचालन ग्रामीण स्वच्छता प्रणाली की स्थायित्व और प्रभावशीलता के लिए महत्वपूर्ण है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर आवश्यक व्यवस्था, मानव संसाधन और रखरखाव की तैयारी समय पर पूरी की जानी चाहिए।
उन्होंने जनपद पंचायत के सीईओ के.एस. नागेश को समन्वित प्रयास करते हुए संचालन व्यवस्था को मजबूत बनाने, सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा ग्रामीणों को स्वच्छता संबंधी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें, इसके लिए विभाग पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें स्वच्छ भारत मिशन के समन्वयक परवेज हनफी, जनपद पंचायत सीईओ के.एस. नागेश, एसडीओ एवं संबंधित तकनीकी कर्मचारी, ग्राम पंचायत डोंगीगांव के सरपंच एवं सचिव शामिल थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





