छत्तीसगढ़
सौतेली बच्ची से रेप, कोर्ट ने पिता को सुनाई 20 साल की सजा
Shantanu Roy
4 Nov 2025 11:35 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। दुर्ग में नाबालिग सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पिता को कोर्ट ने 20 साल की सजा की सुनाई है। साथ ही 1 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया। जुर्माना नहीं भरने पर और एक साल जेल में काटना पड़ेगा। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 31 जुलाई 2024 को पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि वह तीन बेटियों के साथ रहती है। वारदात वाले दिन वो तीनों को घर पर छोड़कर काम पर गई थी। जब वह दोपहर को लौटी तो मामले की जानकारी मिली। छोटी बेटी ने अपनी दीदी के साथ हुई दरिंदगी की जानकारी मां को दी।
बताया कि दोपहर को पिता जीतू पटेल उर्फ जितेंद्र ने दूसरे रूम में लेकर गया और जबरदस्ती की। विरोध करने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।वारदात के बाद वह मौके से भाग निकला। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ एफटीसी अनीश दुबे की कोर्ट ने आरोपी को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 6 के तहत 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि पीड़िता के पुनर्वास के लिए राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपए दी जाए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





