छत्तीसगढ़

बिलासपुर रेल हादसे पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जताया शोक

Shantanu Roy
4 Nov 2025 9:13 PM IST
बिलासपुर रेल हादसे पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जताया शोक
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। बिलासपुर के पास हुई कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच हुई टक्कर ने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। इस दर्दनाक हादसे पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताया है। सांसद अग्रवाल ने कहा कि इस हादसे में कई निर्दोष यात्रियों की जान गई है और अनेक लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा- “मैं दिवंगत आत्माओं के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।” उन्होंने कहा कि यह समय पूरे प्रदेश के लिए पीड़ा और संवेदना का है।


ऐसे कठिन समय में हमें एकजुट होकर पीड़ित परिवारों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रेल
प्रशासन
को राहत और बचाव कार्यों को तीव्र गति से पूरा कर सभी घायलों को सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध कराना चाहिए। बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में जुट गई हैं। प्राथमिकता है कि प्रत्येक घायल को समय पर चिकित्सकीय सुविधा मिले और किसी भी तरह की लापरवाही न हो। सांसद ने यह भी कहा कि इस घटना से हम सभी का हृदय व्यथित है और यह जरूरी है कि रेलवे प्रशासन इस हादसे के कारणों की पूरी जांच कर आगे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए। उन्होंने अंत में कहा- “इस कठिन समय में हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उनकी पीड़ा हमारी पीड़ा है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकग्रस्त परिवारों को धैर्य प्रदान करें।”
Tagsबिलासपुर रेल हादसाबृजमोहन अग्रवालकोरबा पैसेंजर ट्रेनमालगाड़ी टक्कररेल दुर्घटनाराहत और बचाव कार्यघायल यात्रीश्रद्धांजलिछत्तीसगढ़ समाचाररेलवे प्रशासनBilaspur rail accidentBrijmohan AgarwalKorba passenger traingoods train collisiontrain accidentrelief and rescue operationsinjured passengerstributeChhattisgarh newsrailway administrationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story