
बालोद। जिले से बाप बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जो बाप बेटी का रक्षक होता है वो ही अगर बेटी की दुश्मन बन जाए तो इससे बुरा क्या हो सकता है. बालोद जिले में एक पिता ने अपनी 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया. डरा धमका कर एक साल तक दरिंदगी करता रहा. मामला जिले के गुंडरदेही थाने का है. आरोपी 37 साल का पिता है. आरोपी मजदूरी का काम करता है. उसने डरा धमका कर और जान से मारने की धमकी देकर 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया. इस मामले में पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
पीड़िता की शिकायत के अनुसार, जब वह 13 साल की थी तब से उसके पिता ने पहली बार उसके साथ गंदा काम किया और फिर बार उसके साथ दरिंदगी करता रहा. उसने एक साथ बेटी के साथ दुष्कर्म किया. विरोध करने पर आरोपी पिता लड़की को धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देगा. जिस चुप रही लेकिन किसी तरह हिम्मत दिखाया और अपनी को अपने साथ हुई आपबीती के बारे में बताया. जिसके बाद माँ पीड़िता के साथ गुंडरदेही थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 6 और बीएनएस की धारा 351(3), 64(2)(एफ), 64(2)(एम), 65(1) के तहत केस किया.
पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया जिसमे दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसे रिमांड पर भेज दिया है.





