छत्तीसगढ़

खरीदी केंद्र के ऑपरेटर के साथ मारपीट, बाप-बेटे पर आरोप

Nil dhankar
6 Dec 2025 8:35 AM IST
खरीदी केंद्र के ऑपरेटर के साथ मारपीट, बाप-बेटे पर आरोप
x
छग

जांजगीर-चाम्पा। जिले के भड़ेसर गांव स्थित धान खरीदी केंद्र में धान बेचने गए एक बाप-बेटे ने ऑपरेटर से मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि जब धान में नमी पाई गई, तो धान खरीदी केंद्र के ऑपरेटर हेमंत राठौर ने खरीदारी से मना कर दिया।

इससे गुस्साए बाप-बेटे मोहर यादव और धरम यादव ने ऑपरेटर के साथ मारपीट की। घटना के बाद पामगढ़ पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर।

Next Story
null