छत्तीसगढ़

किसान का बेटा CGPSC पास कर बना अफसर

Nilmani Pal
21 Nov 2025 3:29 PM IST
किसान का बेटा CGPSC पास कर बना अफसर
x

रायगढ़। रायगढ़ जिला के रोहित यादव को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 54वां रैंक मिला है। किसान पुत्र के CGPSC में सफलता मिलने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। पहले ही प्रयास में उसने यह रैंक हासिल कर लिया।

लैलूंगा के मुकडेगा तहसील के होर्रोगुड़ा में रहने वाला किसान नेगी राम यादव के घर में जन्मे रोहित यादव ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के लिए बिलासपुर में तैयारी की।उन्होंने बताया कि उसके पिता मध्यम वर्गीय किसान हैं और तीन बहनो में वह सबसे छोटा है। बहनों की शादी हो चुकी है। रोहित यादव ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पहली से लेकर 8वीं तक मामा घर तमता में की। उसके मामा दुर्योधन यादव सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं और प्रारंभ में उन्होंने पढ़ाई में काफी योगदान दिया। इसके बाद रोहित की 9वीं से 12 तक की पढ़ाई अंबिकापुर में हुई और ग्रेजुएशन करने के लिए दिल्ली युनिवर्सिटी चले गए। जहां ग्रुजेएशन पूरा होने के बाद CGPSC की तैयारी बिलासपुर में शुरू कर दी।

रोहित ने बताया कि बिलासपुर में दो साल तक तैयारी करने के बाद पहली बार में उन्होंने मेन्स और इंटरव्यू क्लियर करते हुए 54वां अंक हासिल किया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का परिणाम आने के बाद जब इसकी जानकारी रोहित यादव को हुई, तो उनके घर में उत्साह का माहौल शुरू हो गया।

Next Story
null