छत्तीसगढ़
बेलबहरा प्रक्षेत्र में जिपं सदस्य रामजीत लकड़ा के हाथों कृषकों को मिला मत्स्य बीज
Shantanu Roy
29 Aug 2025 11:23 PM IST

x
छग
MCB. एमसीबी। रजत जयंती महोत्सव 2025 के अवसर पर जिले में मनरेगा अंतर्गत निर्मित डबरियों को आय और पोषण का नया आधार बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की गई है। मनेन्द्रगढ़, भरतपुर और खड़गवां विकासखण्ड में मत्स्य पालकों को अनुदान स्वरूप प्रति डबरी 2000 नग मिश्रित मेजर कार्प मत्स्य बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत बेलबहरा (वि.ख. मनेन्द्रगढ़), जनकपुर (वि.ख. भरतपुर) और आमाडांड (वि.ख. खड़गवां) के मत्स्य बीज प्रक्षेत्रों से किसानों को बीज वितरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। प्रत्येक विकासखण्ड की 100-100 डबरियों को इस योजना में सम्मिलित किया गया है। सरकार की यह पहल न केवल मत्स्य पालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी बल्कि ग्रामीण अंचल में पौष्टिक आहार की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। अब किसानों को मछली बीज खरीदने का आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। विशेषज्ञों के अनुसार यह कदम आय वृद्धि के साथ-साथ कुपोषण दूर करने में भी कारगर सिद्ध होगा।
इसी दिशा में मत्स्य बीज फिंगरलिंग संचय योजना भी लागू की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत 50 प्रतिशत अनुदान (इकाई लागत 4000 रुपये प्रति हेक्टेयर) पर मछली बीज वितरित किया जाएगा। इसका लाभ जिले के पंजीकृत मछुआ सहकारी समितियों, मछुआ समूहों के सदस्यों और व्यक्तिगत हितग्राहियों को मिलेगा। शर्त यह है कि उनके पास अपनी डबरी अथवा तालाब होना चाहिए या फिर उन्होंने शासकीय तालाब/जलाशय को दस वर्षीय लीज पर लिया हो। इस कड़ी में 27 अगस्त 2025 को मनेन्द्रगढ़ विकासखण्ड के बेलबहरा स्थित मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रामजीत लकड़ा (भगत बाबू) ने कृषकों को अनुदानित मत्स्य बीज प्रदान किया। कार्यक्रम में सहायक संचालक मछली पालन ओ.पी. मंडावी भी उपस्थित रहे। ग्राम बंजी, बुन्देली, पाराडोल, भौंता, नारायणपुर और छिपछिपी के कृषकों ने बीज प्राप्त किया और सरकार की इस पहल को आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम बताया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh crimechhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





