छत्तीसगढ़

माला पहनाकर सम्मानित, धान खरीदी शुरू होने से किसान उत्साहित

Nil dhankar
15 Nov 2025 12:29 PM IST
माला पहनाकर सम्मानित, धान खरीदी शुरू होने से किसान उत्साहित
x

बलौदाबाजार। राज्य शासन के. निर्देशानुसार जिले में 14 नवम्बर से धान खरीदी की शुरुआत हुईं। स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियो ने उपार्जन केन्द्र में तौल मशीन एवं बांट का पूजा अर्चना एवं उपस्थित किसानों का माला पहनाकर सम्मानित किया गया। धान खरीदी शुरू होने से जिले के किसानों में उत्साह का माहौल है।

धान खरीदी के पहले दिन कुल 79 टोकन कटे हैं। टोकन के अनुसार किसान उपार्जन केंद्रों में अपना धान बेचने पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी 129 समितियो एवं 166 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी हेतु व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किया गया है।

पेयजल, शेड, शिकायत पेटी आदि व्यवस्थाए की गई है।कलेक्टर दीपक सोनी ने अपर कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर को धान खरीदी की तैयारी के सम्बन्ध में उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिये हैं।

Next Story
null