छत्तीसगढ़

किसान कल्याण एवं मां के नाम एक पेड़–पर्यावरण बचाने की दिशा में एक संकल्प: मंत्री नेताम

Shantanu Roy
5 Jun 2025 8:22 PM IST
किसान कल्याण एवं मां के नाम एक पेड़–पर्यावरण बचाने की दिशा में एक संकल्प: मंत्री नेताम
x
छग
Balrampur. बलरामपुर। आज बलरामपुर स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में विकसित कृषि संकल्प अभियान एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपनी धर्मपत्नी पुष्पा नेताम के साथ मिलकर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। इस अवसर पर उपस्थित जनों के बीच पौधों का वितरण किया।

किसान बंधुओं से सीधा संवाद कर तकनीकी खेती से जुड़े दिशा-निर्देशों की पुस्तिका का विमोचन किया, साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एक व्यक्ति, एक पेड़ – यह संकल्प केवल एक शुरुआत है, एक हरित और सुरक्षित भविष्य की ओर। हम सब मिलकर करें एक छोटा लेकिन असरदार प्रयास –"पौधे लगाएं, हरियाली बढ़ाएं, धरती को बचाएं! इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जयसवाल जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव जी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Next Story