छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रामजीलाल अग्रवाल को दी विनम्र श्रद्धांजलि
Shantanu Roy
5 Jun 2025 8:08 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पूज्य पिताजी स्व. रामजीलाल अग्रवाल के निधन के उपरांत आयोजित शांति मिलन कार्यक्रम एवं पगड़ी रस्म में नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापारीगण और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर सभी ने स्वर्गीय अग्रवाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके जीवन के सेवा कार्यों और समाजसेवा के प्रति उनके योगदान को याद किया। स्वर्गीय रामजीलाल अग्रवाल न केवल एक सम्मानित परिवार के मुखिया थे, बल्कि वे वरिष्ठ समाजसेवी, धार्मिक आस्थावान और सामाजिक सरोकारों से गहराई से जुड़े हुए व्यक्ति थे। उनका सम्पूर्ण जीवन संयम, सदाचार, सेवा और समर्पण की मिसाल रहा। उन्होंने न केवल अपने परिवार को मूल्य आधारित जीवन जीने की प्रेरणा दी, बल्कि समाज में भी नैतिकता और सामाजिक सहयोग की भावना का प्रसार किया।
श्रद्धांजलि देने उमड़े श्रद्धालु
शांति मिलन समारोह में शामिल लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके सरल स्वभाव, दृढ़ विचार और समाज के प्रति समर्पण ने सभी के दिलों में एक अलग स्थान बनाया था। इस अवसर पर कई वक्ताओं ने उनके जीवन के प्रेरणादायक प्रसंगों को साझा किया और उनके व्यक्तित्व को सादगी, सहृदयता और दानशीलता की मूर्ति बताया।
रायपुर लोकसभा के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी के पूज्य पिताजी, वरिष्ठ समाजसेवी स्व. श्री रामजीलाल अग्रवाल जी के शांति मिलन कार्यक्रम एवं पगड़ी रस्म में शामिल होकर, छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) June 5, 2025
उनका जीवन, सेवाभाव और सामाजिक समर्पण हम सभी को सदैव… pic.twitter.com/Hgu6DdaPYU
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शांति मिलन कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्यजनों, परिजनों, शुभचिंतकों और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "मेरे पूज्य पिताजी स्व. रामजीलाल अग्रवाल जी का आशीर्वाद और संस्कार ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। उनका जीवन सत्कार्यों को समर्पित रहा। उन्होंने मुझे सदैव सिखाया कि समाज की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। आज आप सभी के स्नेह और उपस्थिति से हमें अपार संबल मिला है। मैं और मेरा परिवार आप सभी के इस भाव के लिए सदा आभारी रहेगा।"
विविध वर्गों की उपस्थिति
इस कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी, पत्रकार, उद्योगपति, व्यापारी, शिक्षक, धार्मिक गुरु, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि स्वर्गीय अग्रवाल जी के निधन से रायपुर सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ ने एक सच्चे समाजसेवी और मार्गदर्शक को खो दिया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





