छत्तीसगढ़

किसान के साथ उठाईगिरी, CCTV की मदद से दो बदमाश गिरफ्तार

Nilmani Pal
5 Sept 2025 10:26 AM IST
किसान के साथ उठाईगिरी, CCTV की मदद से दो बदमाश गिरफ्तार
x
छग

जांजगीर-चांपा। अकलतरा में किसान से 98 हजार रुपये की उठाईगिरी के मामले में पुलिस की टीम ने 2 बदमाशों को मप्र के अनूपपुर से पकड़ लिया है। उठाईगिरी के बाद बाइक से भागते 2 बदमाश, CCTV में कैद हुए थे। इस आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो बदमाशों के मप्र के अनूपपुर के रहने वाले होने की बात सामने आई, फिर पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को अनूपपुर से पकड़ लिया है।

दरअसल, बुधवार 3 सितंबर को फरहदा गांव का किसान ढोलनारायण पटेल, अकलतरा के सहकारी बैंक आया था और 98 हजार रुपये निकालकर बाइक से जा रहा था। किसान ने बाइक की डिक्की में पैसे रखे थे, फिर वह अकलतरा की दुकान में चायपत्ती लेने रुका था।

इसी दौरान कुछ मिनटों में डिक्की से 98 हजार रुपये को बदमाशों ने पार कर दिया था। उठाईगिरी की घटना CCTV में कैद हुई थी और बाइक से भागते 2 बदमाशों दिखे थे। इसके बाद, पुलिस ने दोनों बदमाशों को मप्र के अनूपपुर से दबोच लिया है।

Next Story
null