छत्तीसगढ़

पारदर्शी उर्वरक वितरण हेतु FFS मोबाइल ऐप एवं टोकन प्रणाली पर कृषक प्रशिक्षण

Shantanu Roy
26 Nov 2026 5:38 PM IST
पारदर्शी उर्वरक वितरण हेतु FFS मोबाइल ऐप एवं टोकन प्रणाली पर कृषक प्रशिक्षण
x
छग
Durg. दुर्ग। रबी सीजन 2026-27 में किसानों को समय पर, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण रखने के उद्देश्य से जिले में फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल मोबाइल एप आधारित टोकन व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत किसानों को डिजिटल प्रणाली से जोड़ना और उर्वरक प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल एवं सुविधाजनक बनाना है। जिले में एफएफएस (फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल) टोकन वितरण की कार्यप्रणाली का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा किसानों को इसके माध्यम से खाद क्रय करने की प्रक्रिया समझाने के लिए अब तक 362 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रमों और ग्राम स्तर पर आयोजित श्किसान चौपालश् के माध्यम से लगभग 5,600 कृषकों सहित सहकारी एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण सत्र के दौरान किसानों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु केवल योजना की सैद्धांतिक जानकारी ही नहीं दी गई, बल्कि उन्हें स्वयं अपने मोबाइल से एफएफएस टोकन जनरेट करने और उसके माध्यम से उर्वरक प्राप्त करने तक की पूरी प्रक्रिया का प्रत्यक्ष (लाइव) प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

इससे किसान डिजिटल व्यवस्था को आसानी से समझ सकेंगे और खाद खरीदी के दौरान होने वाली भीड़भाड़ व अन्य संभावित परेशानियों से बच सकेंगे। इस पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर्स, विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स और मैदानी अमले द्वारा प्रत्यक्ष संवाद कर किसानों व विक्रेताओं को टोकन जनरेट करने की बारीकियों तथा आवश्यक सावधानियों से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त, जिले में संचालित खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत आयोजित ग्राम स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भी किसानों को
कृषि विभाग
की कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ एफएफएस टोकन प्रणाली की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसान भाईयों से अपील की गई है कि वे अपनी फार्मर आईडी व आधार लिंकिंग अपडेट रखें तथा स्वयं के मोबाइल में गुगल प्ले स्टोर से एफएफएस (फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल) डाउनलोड कर अथवा नजदीकी सेवा सहकारी समिति या कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से टोकन जनरेट कर सकते हैं। टोकन या क्यूआर कोड के माध्यम से संबंधित सहकारी समितियों एवं अधिकृत निजी विक्रेताओं से पीओएस मशीन द्वारा ही अनुशंसित मात्रा में खाद क्रय कर पक्की रसीद प्राप्त करें। आपका यह सक्रिय सहयोग लंबी कतारों से मुक्ति दिलाने और हर पात्र किसान तक समय पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहायक होगा।
Next Story