भारत
शादी में लगा अनोखा पेट्रोल पंप, नोजल से जूस निकलता देख मेहमान हैरान
jantaserishta.com
26 Nov 2026 4:20 PM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
नई दिल्ली: इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है. ऐसे में दूल्हा- दुल्हन के हैरान कर देने वाली हरकतों से लेकर खाना परोसने के अजीबगरीब अंदाज तक के कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. ऐसे रील्स देखकर आपका भी दिमाग चकरा जाएगा.
एक ऐसा ही वीडियो की इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. इस वीडियो में जिस तरीके से लोगों को जूस परोसा जा रहा है, उसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. इस वीडियो में जूस परोसते देख एक पल के लिए आपको लगेगा कहीं पेट्रोल पंप पर तो नहीं आ गए.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @unfiltered_firozabad नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसमें किसी शादी समारोह की झलक दिखाई गई है, जहां मेहमानों खाना- पीना और जूस परोसा जा रहा है. वहां पेट्रोल पंप पर जैसी मशीन लगी होती है. वैसी एक मशीन लगी हुई है और उससे पंप वाला नोजल निकला हुआ है और एक कैटरिंग वाला उससे गिलास में ड्रिंक्स डालता दिखाई दे रहा है.
ड्रिंक्स और जूस परोसने का ये तरीका देखकर ऐसा ही लगता है जैसे लोगों को पेट्रोल पंप वाले नोजल से गिलास में पेट्रोल भरकर दिया जा रहा है. लेकिन, असल में वो मॉकटेल, जूस और दूसरे ड्रिंक्स है. जूस मशीन में बस पेट्रोल पंप की नोजल की तरह अलग से एक पाइप लगा दी गई है, जिससे ड्रिंक्स सर्व किए जा रहे हैं.
पहली बार इस तरह से जूस या ड्रिंक्स परोसते देख कोई भी हैरान हो जाए. इस वीडियो को लेखने के बाद काफी लोगों ने अपने ऐसे ही रिएक्शन दिए. लोगों ने वीडियो पर खूब मजे लिए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





