छत्तीसगढ़

सुप्रसिद्ध कवि केदार सिंह परिहार का निधन

Nilmani Pal
31 Aug 2025 10:07 AM IST
सुप्रसिद्ध कवि केदार सिंह परिहार का निधन
x

रायपुर। आज सुप्रसिद्ध कवि केदार सिंह परिहार का निधन हो गया। उनके निधन पर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुख जताया और कहा, छत्तीसगढ़ ल छांव करें बर, मैं छानी बन जातेंव!! छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और आत्मा को अपने शब्दों में जीवंत करने वाले सुप्रसिद्ध कवि श्री केदार सिंह परिहार जी अब हमारे बीच नहीं रहे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति दें।

कवि केदार सिंह परिहार का जन्म 7 मार्च 1952 को छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुंगेली जिले के पलानसरी गांव में एक कृषक परिवार में हुआ था। उनके पिता स्व. भागवत सिंह परिहार और माता स्व. अंबिका सिंह थे. प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने दुर्ग जिले के ग्राम गाड़ामोर में प्राप्त की, और हाई स्कूल की पढ़ाई मुंगेली के बी.आर. साव हायर सेकेंडरी स्कूल से की. इसके बाद, उन्होंने एस.एन.जी. महाविद्यालय, मुंगेली से स्नातक की डिग्री प्राप्त की. शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने 1975 में जांजगीर लॉ कॉलेज से एल.एल.बी. की डिग्री हासिल की।

Next Story
null