छत्तीसगढ़

लापता ड्राइवर को ढूंढने एसपी ऑफिस के पास धरना, परिजन डटे

Nil dhankar
7 Nov 2025 1:49 PM IST
लापता ड्राइवर को ढूंढने एसपी ऑफिस के पास धरना, परिजन डटे
x

रायगढ़। एक युवती अपनी मां के साथ 2 दिन से एसपी ऑफिस के पास धरने पर बैठ गई है। उनकी मांग है कि उसके लापता भाई की तालाश पुलिस करें और जब तक मांग पूरी नहीं होगी। वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे।ढिमरापुर क्षेत्र के दिनदयाल पुरम काॅलोनी में रहने वाली कालिंदी कुमारी ने बताया कि 5 नवंबर से वह अपनी मां कलावती देवी के साथ धरना पर बैठी हुई है। युवती के मुताबिक, उसका भाई पिछले 2 महीने से लापता है।

आरोप है कि उसने साथी से पैसे उधार लिए थे, इसलिए साथी ने उसे गायब कर दिया है। युवती ने आरोप लगाया कि थाने में शिकायत के बाद भी पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। दोनों एसपी ऑफिस के चक्कर भी लगा लिए पर SP नहीं मिले।

कालिंदी कुमारी ने बताया कि उसका भाई अशोक राम ट्रेलर चलाने का काम करता था। धीरे-धीरे उसने ट्रेलर फायनेंस में खरीदा, लेकिन फायनेंस की रकम नहीं पटा पाने से उसने अपने साथी छबि कुमार से करीब 3 लाख रुपए उधारी में रुपए लिया था। उसका आरोप है कि वाहन के फायनेंस और उधारी के विवाद के चलते उसके भाई को प्रताड़ित कर गायब कर दिया है। दो महीने से वह घर नहीं लौटा। उसकी कई जगह तालाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चलने पर कोतवाली थाना में इसकी सूचना दी गई, पर पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

Next Story
null