छत्तीसगढ़

होटल में ठहरा फर्जी अफसर गिरफ्तार, 4 लाख की ठगी का मामला

Nil dhankar
19 Feb 2026 9:38 AM IST
होटल में ठहरा फर्जी अफसर गिरफ्तार, 4 लाख की ठगी का मामला
x
छग

जशपुर। जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर हुई ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें एक शातिर ने खुद को कलेक्ट्रेट का बड़ा अफसर बताकर दो परिवारों से कुल 4 लाख 35 हजार रुपए ठग लिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को होटल से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी प्रदीप पंडा (28), निवासी सोडापाठ चौक, पुसौर, जिला रायगढ़ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है।

16 फरवरी 2026 को ग्राम इचकेला निवासी रोहित खाखा (23) ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने रोहित की मां से पहचान बढ़ाई और खुद को कलेक्ट्रेट का बड़ा अधिकारी बताते हुए कहा कि सुरक्षा गार्ड की भर्ती चल रही है। पहले चरण में 50 हजार रुपए लिए गए। कुछ दिन बाद आरोपी फिर पहुंचा और बोला कि जॉइनिंग लेटर कल मिल जाएगा, बस 1.50 लाख और लगेंगे। बेटे की नौकरी की आस में मां ने गांव की जमीन गिरवी रख रकम दे दी।

आरोपी का लालच यहीं नहीं रुका। आरोपी ने एक और पद खाली होने का झांसा देकर ठूठीअंबा निवासी उमेश भगत की मां से संपर्क किया और उनसे भी 2 लाख 35 हजार रुपए ले लिए। जब महीनों तक जॉइनिंग लेटर नहीं मिला और आरोपी टालमटोल करने लगा, तब पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा।

Next Story
null