छत्तीसगढ़

KBC के नाम पर महिला से 7 लाख की ठगी...आरोपी ने दिया 1 करोड़ की कार जीतने का झांसा

Admin2
4 March 2021 5:02 AM GMT
KBC के नाम पर महिला से 7 लाख की ठगी...आरोपी ने दिया 1 करोड़ की कार जीतने का झांसा
x
रायपुर का मामला

छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना अंतर्गत KBC के नाम पर महिला से 7 लाख की ठगी की गई है। आरोपियों ने 5 अलग-अलग खातों में 7 लाख की रकम डिपॉजिट कराई है। आरोपियों ने महिला को केबीसी में 25 लाख की लॉटरी निकलने का झांसा दिया था।

महिला जब पूरी तरह से इस गिरोह के झांसे में आ गई तो आरोपियों ने महिला को 1 करोड़ की कार मिलने का झांसा देकर और रकम जमा करवा ली, पीड़ित महिला ने दोस्तों और रिश्तेदारों से बड़ी रकम लोन में लेकर कुल 7 लाख रु आरोपियों के खातों में जमा किए हैं। पीड़ित महिला की शिकायत पर तेलीबांधा थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story