छत्तीसगढ़

सरेंडर के दौरान पकड़ाए नकली नक्सली

Nil dhankar
27 Sept 2024 12:26 PM IST
सरेंडर के दौरान पकड़ाए नकली नक्सली
x
छग

बीजापुर bijapur news। ताजा मामला बालोद जिले से सामने आया हैं। जहां सरकारी योजना का लाभ पाने के लिए नक़ली नक्सली बनकर आत्म समर्पण करने का प्रयास किया गया। मामला बालोद जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां पुलिस ने नकली नक्सलियों का खुलासा किया है। Fake Naxals

बताया जा रहा है कि तीन युवक सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए SP के पास पहुंचकर आत्मसमर्पण करने की बात कही। लेकिन पुलिस की सूझबूझ से नकली नक्सलियों को भंडाफोड़ हो गया और पुलिस ने तीनों युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों पर पुनर्वास योजना का लाभ पाने के लिए पुलिस के पास पहुंची और नकली नक्सली बनकर आत्मसमर्पण करने की कोशिश की। अब पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Next Story