छत्तीसगढ़

निगम मंडल में नियुक्तियों की फर्जी सूची वायरल

Nilmani Pal
19 Aug 2024 11:27 AM GMT
निगम मंडल में नियुक्तियों की फर्जी सूची वायरल
x

रायपुर raipur news। छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को निगम मंडल में नियुक्तियों का इंतजार है। दिसंबर में बनी सरकार करीब 8 महीने पूरी कर चुकी है। निगम मंडल में नियुक्ति अब तो नहीं हुई मगर एक लिस्ट वायरल हो गई। इंतजार के बीच एक सूची सोशल मीडिया पर तैर रही है। इस सूची को फर्जी बताया जा रहा है। chhattisgarh news

chhattisgarh इसमें पूर्व विधायक सौरभ सिंह , देवजी भाई पटेल, नंदकुमार साहू जैसे 36 नेताओं के नाम हैं। अलग-अलग निगम मंडलों का इन्हें अध्यक्ष बताया गया है । लिस्ट वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता दबी जुबान में चर्चा कर रहे हैं कि होना हो इनमें से कुछ को इस बार मौका जरूर मिलेगा।

भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का समर्थन करने वाले व्हाट्सएप ग्रुप में इस फर्जी सूची को कई ग्रुप मेंबर भेज रहे हैं। 8 महीनों से जिन नियुक्तियों की सुगबुगाहट थी। वो चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। हालांकि रायपुर में कुछ दिन पहले आयोजित प्रदेश स्तरीय एक बैठक में भाजपा के अध्यक्ष किरण सिंहदेव कह चुके हैं कि जल्द ही निगम मंडल को लेकर निर्णय किया जाएगा। फिलहाल कुछ तय नहीं है।

Next Story