छत्तीसगढ़

रायपुर में फर्जी पुलिस वाला गिरफ्तार, नकली बंदूक जब्त

Shantanu Roy
4 April 2025 9:06 PM IST
रायपुर में फर्जी पुलिस वाला गिरफ्तार, नकली बंदूक जब्त
x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर में एक नकली पुलिस वाला पकड़ाया है। फर्जी पुलिस वाला दुकानदारों से रसीद देकर रुपए वसूल रहा था। उसके कमर में एक खिलौने वाली नकली बंदूक भी थी। खुलेआम इस तरह पैसे वसूलने की शिकायत जब पुलिस के पास पहुंची। तो फौरन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र के पंडरी स्थित पुराने बस स्टैंड का है। थाना प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक अंधेड़ उम्र का व्यक्ति नकली पुलिस वर्दी पहनकर पंडरी के पुराने बस स्टैंड एरिया में घूम रहा है। उसकी वर्दी में कंधे पर दो स्टार लगा था।


वो आसपास के दुकानदारों से रुपये वसूल रहा था। मौके पर पहुंचकर पुलिस उसे गिरफ्तार थाने ले आई। इंस्पेक्टर यादव ने बताया कि व्यक्ति किसी कलामंच से जुड़ा हुआ है। उसने अपनी वर्दी में बहरूपिया लिख रखा है। आसपास के दुकानदारों से बातचीत में पुलिस को जानकारी मिली कि व्यक्ति जबरदस्ती नहीं कर रहा था। लेकिन लोगों से नकली वर्दी पहनकर रुपये मांग रहा था। इसके बदले वह रसीद भी दे रहा था। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है। लेकिन उसे समझाइश दी गई है कि वह वर्दी की तरह दिखने वाले कपड़े का इस्तेमाल न करें।
Tagsरायपुरनकली पुलिसफर्जी वर्दीरसीद देकर वसूलीदेवेंद्र नगर थानाखिलौना बंदूकपंडरी बस स्टैंडपुलिस गिरफ्तारीबहरूपियासमझाइशRaipurfake policemanforged uniformreceipt collectionDevendra Nagar police stationtoy gunPandri bus standpolice arrestimpersonatorwarning issuedछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story