छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ को खनिज राजस्व में मिली अभूतपूर्व सफलता: CM साय
Shantanu Roy
4 April 2025 8:29 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ में संचालित खनन गतिविधियों से वर्ष 2024-25 में राज्य को 14,195 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड खनिज राजस्व प्राप्त हुआ है। यह आंकड़ा वर्ष 2023-24 के 12,795 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 11 प्रतिशत अधिक है, जो करीब 1,400 करोड़ रुपये की वृद्धि को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को दूरदर्शी नीतियों, पारदर्शी प्रशासन और ईमानदार कार्यसंस्कृति का परिणाम बताया है।
छत्तीसगढ़ को खनिज राजस्व में मिली अभूतपूर्व सफलता...
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) April 4, 2025
प्रदेश में संचालित खनन संक्रियाओं से 14,195 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड खनिज राजस्व प्राप्त हुआ है, जो विगत वर्ष 2023-24 के 12,795 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 11% की वृद्धि (1400 करोड़ रुपये अधिक) दर्शाता है। यह उपलब्धि हमारी…
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ केवल खनिज संपदा का भंडार नहीं है, बल्कि विकास की असीम संभावनाओं और जनकल्याण की प्रतिबद्धताओं से समृद्ध है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की भागीदारी देश के कुल खनिज उत्पादन मूल्य में 16 प्रतिशत से अधिक है। राज्य सरकार की ई-नीलामी प्रणाली, तकनीकी नवाचार और सुशासन आधारित पहलों के माध्यम से खनिज क्षेत्र को केवल राजस्व का स्रोत नहीं, बल्कि दूरस्थ क्षेत्रों के लिए विकास का इंजन बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़खनिज राजस्वमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायखनन नीतिई-नीलामीविकासपारदर्शी प्रशासनतकनीकी नवाचार2024-25Chhattisgarhmineral revenueCM Vishnu Deo Saimining policye-auctiondevelopmenttransparent governancetech innovationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





