छत्तीसगढ़

यात्री सुविधा और औद्योगिक विकास के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला

Shantanu Roy
4 April 2025 8:06 PM IST
यात्री सुविधा और औद्योगिक विकास के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला
x
छग
Raipur. रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को रेल संपर्क के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जानकारी दी है कि केंद्र सरकार ने खरसिया–नवा रायपुर–परमलकसा रेल मार्ग पर 278 किलोमीटर लंबाई में पाँचवीं और छठवीं लाइन बिछाने के लिए 8,741 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना को मंजूरी प्रदान की है। यह परियोजना रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर, बलौदा बाजार, रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव सहित आठ जिलों को सीधा लाभ पहुँचाएगी।


विशेष रूप से बलौदा बाजार जैसे इलाके, जो अब तक रेल नेटवर्क से वंचित थे, इस परियोजना के तहत
सीधे
जुड़ सकेंगे। नई लाइनें यात्री सुविधाओं में सुधार, परिवहन लागत में कमी, और यात्री व माल परिवहन में तीव्रता लाने में मददगार साबित होंगी। इसके अलावा, यह परियोजना स्थानीय रोजगार के अवसर पैदा करेगी, कार्बन उत्सर्जन में कमी लाएगी और आधारभूत संरचना को मजबूती प्रदान करेगी। इस ऐतिहासिक परियोजना को स्वीकृति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति छत्तीसगढ़वासियों ने आभार व्यक्त किया है।
Tagsछत्तीसगढ़ रेल परियोजनाखरसिया नवा रायपुर रेल लाइनकेंद्र सरकार की मंजूरी8 जिलों को लाभओपी चौधरीनरेंद्र मोदीअश्विनी वैष्णवChhattisgarh Rail ProjectKharsia Nava Raipur Rail LineCentral Government's approval8 districts benefittedOP ChoudharyNarendra ModiAshwini Vaishnavछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story