छत्तीसगढ़

फैक्ट्री संचालक पर मारपीट का आरोप, FIR दर्ज

Nil dhankar
2 Nov 2025 8:28 AM IST
फैक्ट्री संचालक पर मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
x
पढ़े पूरी खबर

कोरबा। टायर फैक्ट्री में काम करने वाले मामा-भांजा ने फैक्ट्री संचालक पर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना में कुआंभट्‌ठा निवासी इमरान (32) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह संचालक अंकुश अग्रवाल की सलोरा स्थित टायर फैक्ट्री में काम करता है।

इमरान के अनुसार, अंकुश ने उस पर टायर चोरी का शक जताते हुए 28 अक्टूबर की रात इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ऑफिस बुलाया। वहां पहुंचने पर अंकुश और उसके साथियों ने इमरान व उसके भांजे राजा को गाली-गलौज कर पीटा और लाखों की चोरी का आरोप लगाते हुए दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। इमरान ने आरोप लगाया कि उनसे 49 सौ रुपए छीन लिए गए और मोबाइल पर टायर चोरी का जबरन कबूलनामा वीडियो बनवाया गया।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।


Next Story
null