
दुर्ग। पद्मनाभपुर निवासी, जिला शिक्षण समिति एवं नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य विनोद जैन के पिता नेमीचंद जैन के निधन के पश्चात उनके नेत्रदान के माध्यम से दो नेत्रहीन व्यक्तियों को नेत्रज्योति प्राप्त होगी। यह जैन परिवार की संवेदनशीलता एवं सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण है। नेमीचंद जैन के निधन उपरांत उनकी धर्मपत्नी शारदा देवी, पुत्र विनोद जैन, पुत्रियाँ स्वीटी वैद, श्वेता नाहर, दीपाली छाजेड़, पौत्र रचित जैन एवं पौत्री रुचिका गोलेछा की सहमति से नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न हुई।
श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉ. संदीप बचकर, डॉ. निवेश, डॉ. श्रीया पंजवानी एवं डॉ. अंजलि कश्यप ने श्री जैन के निवास स्थान पहुंचकर कॉर्निया संकलित किए।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से प्रवीण तिवारी, कुलवंत भाटिया, राजेश पारख, रितेश जैन, प्रभुदयाल उजाला एवं चंद्र प्रकाश गजवानी श्री जैन के पद्मनाभपुर स्थित निवास पर उपस्थित रहकर नेत्रदान की व्यवस्था संभाली। इस अवसर पर विनोद जैन ने कहा कि पिता के निधन से पूरा परिवार शोकाकुल है और दुख की इस घड़ी में परिवार पर मानो पहाड़ टूट पड़ा है। नवदृष्टि फाउंडेशन से जुड़े होने के कारण वे समय-समय पर समाज को नेत्रदान हेतु प्रेरित करते रहे हैं। अतः परिवार ने समाज के प्रति अपना कर्तव्य निभाते हुए यह निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि पिता के नेत्रों से दो परिवारों को नई ज्योति मिलेगी, यही हमारे लिए आत्मिक संतोष का विषय है।
प्रवीण तिवारी ने कहा कि लुंकड़ परिवार समाज का प्रतिष्ठित एवं सेवाभावी परिवार है, जो समय-समय पर सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहयोग करता रहा है। परिवार के मुखिया के नेत्रदान का यह निर्णय समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण है। बसंत कुमार बैद,प्रवीण तिवारी,मलय जैन,अजय वर्मा,डॉ. प्रफुल गुप्ता,आशीष खंडेलवाल,नितिन सुपे,सुबोध जोशी,राजेश सांखला सहित समाज एवं व्यापर जगत के लोग बड़ी संख्या में जैन के निवास पर उपस्थित रहे एवं उन्हें श्रद्धांजलि दी
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, रितेश जैन, राजेश पारख, जितेंद्र हासवानी, मंगल अग्रवाल, किरण भंडारी, उज्ज्वल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, पीयूष मालवीय, दीपक बंसल, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभुदयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सपन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, जितेंद्र कारिया, बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख, मोहित अग्रवाल, चेतन जैन, दयाराम टांक, विनोद जैन एवं राकेश जैन ने श्री नेमीचंद जैन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जैन परिवार के इस निर्णय की सराहना की।





