छत्तीसगढ़

आबकारी अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी को झारखंड ACB लेकर जाएगी रांची

Nilmani Pal
6 July 2025 10:31 AM IST
आबकारी अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी को झारखंड ACB लेकर जाएगी रांची
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के आरोपी अरुणपति त्रिपाठी की मुश्किलें बढ़ गई है। झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले में झारखंड की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व विशेष सचिव ए.पी. त्रिपाठी को से पूछताछ करने के लिए रांची के स्पेशल कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट के लिए आवेदन लगाया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) रांची की टीम ने शनिवार को स्पेशल जज योगेश कुमार सिंह की अदालत में प्रोडक्शन वारंट आवेदन दिया। आवेदन मंजूर होने के बाद झारखंड ACB की टीम त्रिपाठी को रांची ले जाकर पूछताछ करेंगी।

आरोप है कि झारखंड के निलंबित आईएएस विनय कुमार चौबे ने एपी त्रिपाठी के साथ मिलकर झारखंड में भी छत्तीसगढ़ जैसी घोटाले की साजिश रची थी। झारखंड एसीबी इस मामले में पहले ही विनय चौबे समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। माना जा रहा है कि त्रिपाठी से पूछताछ के बाद झारखंड शराब घोटाले से जुड़े कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

Next Story
null