छत्तीसगढ़

बीएसपी आवास से कब्जाधारियों के खिलाफ बेदखली की कार्यवाही

Nilmani Pal
17 Oct 2024 9:04 AM IST
बीएसपी आवास से कब्जाधारियों के खिलाफ बेदखली की कार्यवाही
x

भिलाई bhilai news। प्रवर्तन अनुभाग, नगर सेवाए, भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा पुलिस प्रशासन और कार्यपालक मजिस्ट्रेट के मदद से सेक्टर-06, मै दो बी एस पी आवास से कब्जेधारियों के विरुद्ध बेदखली की कार्यवाही की गई। कब्जेधारियों द्वारा विवाद की स्थिति उत्पन्न किया जा रहा था किंतु महिला पुलिस सहित पुलिस बल की उपस्थिति के सामने कब्जेधारियों की एक नहीं चली। chhattisgarh news

उक्त आवास लाइसेंस पर आबंटित किया गया है किंतु कब्जेधारियों द्वारा कई बार नोटिस तथा समझाइश देने के उपरांत भी आवास को खाली नहीं किया जा रहा था ।उक्त आवास को मेंटेनेंस ऑफिस द्वारा लाइसेंसी को ऑक्युपेशन दे दिया गया है। कार्यवाही में पुलिस बल सहित एनफोर्समेंट विभाग, पीएचडी विभाग के कार्मिकों के साथ प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड महिला गार्ड सहित भारी संख्या में कमी उपस्थित थे। chhattisgarh

एनफोर्समेंट विभाग द्वारा पुलिस बल की सहायता से पिछले दो दिनों से रिसाली सेक्टर मै भी कब्जेधारियों के विरुद्ध अभियान चलाकर 50 से अधिक कब्जेधारियों को नोटिस सर्व किया गया है तथा बी एस पी आवास को खाली करने बोला गया है ।प्रवर्तन विभाग नागरिकों से अपील करता है कि दलालों, भूमाफियाओं और कब्जेधारियों से किसी प्रकार का किराया में मकान तथा बी एस पी भूमि की खरीद फरोख्त नहीं करे ।बी एस पी अपने आवासों को किराया में नहीं देता है ।बी एस पी आवासों को किराया में देने वाले और लेने वाले दोनों के विरुद्ध और भू माफियाओं, दलालों और अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध निरंतर वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है और FIR करवाया जा रहा है ।।बी एस पी प्रवर्तन विभाग द्वारा भू माफियाओं, कब्जेधारियों और दलालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी रहेगा।

Next Story