100 करोड़ हर माह की GST चोरी कर रहे इवेंट, होटल, देहव्यापार-मसाज पार्लर

नौकरी के नाम पर लुभावने पैकेज देकर ग्रामीण लड़कियों को मसाज पार्लर के नाम पर देह व्यापार में ढकेल रहा गिरोह
फार्म हाउस में आयोजित पार्टी और इवेंट के नाम पर सरकार को लगा रहे चूना
वीआईपी रोड,राजू ढाबा के आसपास के इलाके, छेरीखेड़ी, मोवा, सड्डू, शंकर नगर, स्टेशन रोड, खम्हारडीह, पचपेड़ी नाका, राजेंद्र नगर, विधानसभा रोड,हीरापुर, जरवाय टाटीबंध, रायपुरा, कुशालपुर महादेव घाट, मठपुरैना, काठाडीह, अमलेश्रर के आसपास के होटलों, फार्महाउस औऱ मांगलिक भवनों को सेक्स रैकेट चलाने वालों ने कार्निवाल अड्डा बना रखा है
प्रत्येक शनिवार-रविवार को रायपुर में 300 से ज्यादा पार्टी और ईवेंट हो रहे जिसमें रशियन, बैंकाक, मलेशिया, पुणे, मणिपुर, मुंबई से लड़कियां बुलाकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म में रील बनाकर युवाओं को रिझाया जा रहा है....
रायपुर (जसेरि)। राजधानी में आए दिन फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी के सैकड़ों मामले सामने आने के बाद भी कोई सबक लेने को तैयार नहीं है, बस पैसे कमाने की भूख में अपनी अस्तित्व को बेचने और खरीदने का खेल पूरे छत्तीसगढ़ में चल रहा है। तथाकथित वीवीआईपी कल्चर के लोग अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए भोली-भाली गांव को लड़कियों को देहव्यापार के धंधे में ढकेल कर नोट छापने का कारोबार चला रहे है। खासकर राजधानी की स्थिति तो बहुत ही दयनीय है। पुलिस की सख्ती के बाद भी पुलिस की आंखों में धूल झोंकने नानाप्रकार के नामों से फर्जी प्सेलमेंट कंपनी चलाकर लड़कियों को जाल में फंसाने वाले पूरे प्रदेस में फैसे हुए है। रायपुर में बड़े-बड़े होटलों औऱ फार्महाउस में मोटिवेशन औऱ इंटरटेनमेंट के नाम पर विदेशों के साथ दूसरे राज्य की लड़कियों को डांस ग्रुप के साथ बुलाने वाले अब एक नया खेल शुरू कर ग्रामीण कस्बों में गरीब, अनपढ़, और मजबूर लड़कियों को महिला दलालों के माध्यम के पढ़ाई और नोकरी का झांसा देकर राजधानी में लाकर उन्हें देह व्यापार में उतारा जा रहा है। पूरे छत्तीसगढ़ में इवेंट पार्टी मसाज पार्टल प्रतिमाह 500 से 600 करोड़ का अनुमानित व्यापार होता है। 18 प्रतिशत से ज्यादा जीएसटी सेवाकर इसमें लागू है। लेकिन जीएसटी चोरी होने के कारण छत्तीसगढ़ सरकार को 100 करोड़ से ज्यादा का चूना प्रतिमाह लग रहा है।
भाठागांव में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला दलाल अरेस्ट : हाल ही में भाठागांव में पकड़ाई युवतियों ने अपने बयान में बताया कि हमें पढ़ाई-लिखाई औऱ हास्टल की सुविधा देने के नाम पर गांव से लाकर देह व्यापार में ढकेल दिया गया है। इस धंधे में एक बार उतरने के बाद न तो हम घर के रहे न घाट के हो गए है। हमारे परिजनों को महिला दलालों ने बड़े -बड़े नोकरी का ख्वाब दिखाकर यहां इस धंधे में डाल कर हमारा अस्तित्व ही मिटा दिए है। सेक्स रैकेट में पकड़ाई लडिक़यों ने बताया कि हर शनिवार औऱ रविवार को हमें दूसरे-दूसरे ठिकाने पर भेजा जाता है, धंध में नहीं जाने पर नारकीय प्रताडऩा झेलनी पड़ती है।
सोशल मीडिया में चला रहे आफर वाला पोस्ट : राजधानी में जितने भी पाश कालोनी औऱ वीवीआईपी कल्चर वाले लोग रहते है तेलीबांधा, राजेंद्र नगर, वीआईपी रोड,राजू ढाबा के आसपास के इलाके, झेरीखेड़ी, माना रोड, पुराना और नया धमतरी रोड, पंचपेड़ी नाका, मरीन ड्राइव के पास की घनी बस्तियों, शंकर नगर , सड्डू, मोवा, अनुपम नगर, देवेंद्र नगर, मोवा , सड्डू, भाठागांव, रायपुरा, कुशालपुर, टाटीबंद के होटलों और फार्म हाउस में इंटरटेनमेंट के नाम पर रंगरेलियों का खेल चल रहा है। दलालों के गिरोह ने युवाओ्ं और शौकीनों को फंसाने के लिए सोशल मीडिया का बेजा इस्तेमाल कर रहे है। सोशल मीडिया में आफर के साथ पैकेजों का भी उल्लेख किया जाता है।
गरीब और मजबूर लड़कियों को बनाया जा रहा निशाना : भाठागांव में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, महिला दलाल कंडोम और कैश के साथ पकड़ी गई है, सारंगढ़, जांजगीर-चांपा सरगुजा के गरीब लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है।
आरोपी डेविड व रुषा खरे को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा : पांईटर के इशारे पर घर को घेराबंदी करते हुए दरवाजा खोलकर अंदर गए जहां पर पांईटर के अलावा अन्य चार लड़कियां मिली जिससे उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम रुषा खरे सारंगढ़ बिलाईगढ़, धनेश्वरी मरकाम ग्राम महुआ टिकरा जमगला सरगुजा, बिंदिया सिधार बेलाडुला जैजैपुर जांजगीर चांपा, सीताबाई बरेठ पति राजू बरेठ उम्र 37 वर्ष निवासी रायगढ़ तिरोड़ीमल नगर बताया। महिला स्टाफ की उपस्थिति में रूषा खरे की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पांईटर दीपक मिश्रा द्वारा देह व्यापार करने के लिए दिए 500-500 का तीन नोट कुल 1500तथा रुषा के बैग एवं घर के कमरों से दो नग उस्ताद कंपनी का साबूत कंडोम 05 नग कंडोम का फटा रेपर एवं 07 नग उपयोग हुआ कंडोम बरामद कर समक्ष गवाह के जब्त किया गया अन्य तीन लड़कियों का कथन लेने पर बताएं कि रुषा खरें काम दिलाने वह अधिक पैसा मिलने के नाम पर रायपुर लाकर जबरदस्ती देह व्यापार कराने लगी। आरोपी डेविड व रुषा खरे के विरुद्ध अपराध अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 पंजीबद्ध कर आरोपिया रूषा खरें को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
भाठागांव में सेक्स रैकेट से पहले स्टेशन रोड के होटलों में देहव्यापार को पुलिस ने पकड़ा था। जनता से रिश्ता राजधानी में सेक्स रैकेट, अश्लील पार्टी और ईवेंट की खबरों को लगातार सालों से जनसरोकार के माध्यम से अखबार में प्राथमिकता से छापता रहा है जिससे कई चौकाने सच्चे खुलासे भी हुए है। जनता से रिश्ता की खबरों का असर दिख रहा है। लगातार पुलिस बताए गए स्पाटो पर छापेमार कार्रवाई कर रही है।





