छत्तीसगढ़

ई.आर.ओ. ने किया मतदान केंद्रों का दौरा, मतदाताओं व BLOs को दी SIR संबंधी जानकारी

Shantanu Roy
24 Nov 2025 10:13 PM IST
ई.आर.ओ. ने किया मतदान केंद्रों का दौरा, मतदाताओं व BLOs को दी SIR संबंधी जानकारी
x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर नगर उत्तर क्षेत्र में निर्वाचन संबंधी कार्यों को पारदर्शी और प्रभावी बनाने प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में इलेक्ट्रोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ई.आर.ओ.) मनीष मिश्रा ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं तथा बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। दौरे के दौरान ई.आर.ओ. ने मतदान केंद्रों में चल रही तैयारियों का जायजा लिया और मतदाता सूची के
विशेष पुनरीक्षण
अभियान को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाताओं को बताया कि SIR प्रक्रिया के दौरान नाम जोड़ने, नाम हटाने, पता परिवर्तन, आयु सुधार से लेकर अन्य त्रुटियों के सुधार का अवसर दिया जाता है। मिश्रा ने मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों जैसे पहचान पत्र, पते का प्रमाण, आयु का प्रमाण आदि के संबंध में जागरूक किया ताकि फॉर्म भरने के बाद आवेदन निरस्त न हो और मतदाता सूची अधिक से अधिक सटीक बन सके।

ई.आर.ओ. ने BLOs से भी विस्तार से चर्चा कर उन्हें SIR से जुड़े प्रावधानों, समय-सीमा, फॉर्म स्वीकृति की प्रक्रिया और घर–घर सत्यापन की जिम्मेदारियों पर विस्तृत निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि BLOs मतदाता सूची का सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं, इसलिए प्रत्येक अधिकारी को बूथ क्षेत्र में जाकर सही जानकारी एकत्र कर समय पर अपलोड करना सुनिश्चित करना चाहिए। कई स्थानों पर मतदाता सीधे ई.आर.ओ. के पास पहुंचे और फॉर्म–6, फॉर्म–7 और फॉर्म–8 से संबंधित सवाल पूछे। मिश्रा ने सभी प्रश्नों का समाधान करते हुए मतदाताओं को न केवल आवेदन प्रक्रिया समझाई बल्कि डिजिटल विकल्पों- जैसे वोटर हेल्पलाइन ऐप और NVSP पोर्टल का उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तकनीक के उपयोग से प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और
त्रुटिरहित
बनेगी। मतदाताओं ने प्रशासन की इस पहल को सराहा और कहा कि ऐसे सीधे संवाद से उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया को समझने में काफी आसानी होती है। मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों तथा BLOs ने भी SIR प्रक्रिया को लेकर अपनी व्यावहारिक समस्याएं और अनुभव साझा किए, जिन पर ई.आर.ओ. ने समाधान का आश्वासन दिया। प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार की नियमित फील्ड विज़िट से मतदाता सूची अधिक अद्यतन, सटीक और भरोसेमंद बनेगी। SIR अभियान के सफल क्रियान्वयन से आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं में मतदाताओं को बेहतर सुविधा मिलेगी और चुनावी संचालन अधिक पारदर्शी व मजबूत होगा।
Next Story