छत्तीसगढ़

कर्मचारी ने म्यूजिक स्टूमेंट गोदाम से चुराया सैकड़ों ड्रम, फरार

Nil dhankar
8 Sept 2024 3:26 PM IST
कर्मचारी ने म्यूजिक स्टूमेंट गोदाम से चुराया सैकड़ों ड्रम, फरार
x
रायपुर

रायपुर raipur news। राजधानी रायपुर में एक म्यूजिक स्टूमेंट गोदाम से 892 नग ड्रम सेट चोरी हो गया है। इस गोदाम के एक कर्मचारी ने 3 महीने में करीब 8 लाख का माल पार कर लिया है। मालिक को जब शक हुआ तो उसने सीसीटीवी कैमरों और बिल की जांच की, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में फिलहाल आरोपी कर्मचारी फरार है।

प्रिंशु कुमार गुप्ता ने आजाद चौक पुलिस को बताया कि उसका समता कॉलोनी में म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड नाम का गोदाम है। यहां वो चीफ अकाउंट ऑफिसर के पद पर है। गोदाम में म्यूजिक प्रोडक्ट जैसे गिटार, पियानो, स्पीकर, ड्रम आदि का बिक्री किया जाता है। यहां पर डिस्पैच इंचार्ज के तौर पर नरेंद्र कुमार बीते 4 सालों से काम करता है। 28 अगस्त को जब ऑडिट किया गया तो लाखों रुपए का माल कम मिला। जिसके बाद CCTV फुटेज की जांच पड़ताल की गई। music instrument warehouse

जब आरोपी नरेंद्र को इन सामानों को वापस करने कहा गया, तो उसने अपना फोन बंद कर दिया और ऑफिस भी आना बंद कर दिया। इस मामले में आजाद चौक पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और आरोपी कर्मचारी की तलाश कर रही है।

Next Story