छत्तीसगढ़

CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने कांग्रेस को बताया कांगरेड

Nil dhankar
8 Sept 2024 3:15 PM IST
CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने कांग्रेस को बताया कांगरेड
x

रायपुर raipur news। सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद विजय बघेल और विधायक पुरंदर मिश्रा को भाजपा का ‘भस्मासुर’ बनाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि मंथरा की तरह कुचक्र रचते रहने से कुछ नहीं होगा. जनता रहा-सहा कूबड़ भी तोड़ देगी. Pankaj Kumar Jha

दरअसल, सांसद बृज मोहन अग्रवाल ने प्रदेश में सीमेंट में प्रति बोरी हुई 50 रुपए की बढ़ोतरी को वापस लेने, सांसद विजय बघेल के शासकीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान मंहगाई भत्ता और एरियर्स का भुगतान करने जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखा है, वहीं विधायक पुरंदर मिश्रा ने रायपुर शहर में बढ़ती अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण लगाने सीसीटीवी लगाने की मांग उप मुख्यमंत्री अरुण साव से की थी.


Next Story